शमी के पौधे पर जल देते समय बोलें ये 2 शब्द, पूरी होगी इच्छा


By Ashish Mishra19, Feb 2024 06:00 AMjagran.com

शमी का पौधा

घर में इस पौधे को लगाना शुभ माना जाता है। यह पौधा शिव जी को बेहद प्रिय होता है। आइए जानते हैं कि शमी के पौधे पर जल देते समय कौन से मंत्र पढ़ने चाहिए?

वास्तु शास्त्र

घर में किसी भी पेड़-पौधे को लगाते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष की समस्या हो सकती है।

शमी के पौधे पर जल अर्पित करना

रोजाना स्नान करने के बाद शमी के पौधे पर जल अर्पित करना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है।

जल देते समय पढ़े यह मंत्र

शमी के पौधे पर जल अर्पित करते समय ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे शिव जी प्रसन्न होने लगते हैं।

शमी का पत्ता अर्पित करने का मंत्र

शिव जी शमी पत्र अर्पित करते समय ‘अमंगलानां च शमनीं शमनीं दुष्कृतस्य च। दु:स्वप्रनाशिनीं धन्यां प्रपद्येहं शमीं शुभाम्।।’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

शमी का पौधा लगाने की दिशा

इस पौधे को लगाते समय दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। इसे ईशान कोण यानी पूर्वोत्तर दिशा में लगाना चाहिए।

दीपक जलाना

शाम के समय शमी के पौधे के पास दीपक जलाना चाहिए। इसके लिए तिल के तेल का दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।

आर्थिक तंगी का छुटकारा

अगर आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं तो घर में शमी का पौधा लगाएं। इस पौधे पर रोजाना जल अर्पित करने से धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है।

पढ़ते रहें

घर में पेड़-पौधे लगाने की दिशा और जल चढ़ाने के मंत्र समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ