भारत का चंद्रयान-3 तमाम जटिलताओं पर विजय प्राप्त करते हुए सफलतापूर्वक चांद की सतह पर पहुंच गया।
40 दिन का सफर पूरा कर चंद्रयान-3 जब चांद पर पहुंचा तो पूरा देश इस गौरवपूर्ण पल पर खुशी से झूम उठा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो को बधाई देते हुए इस ऐतिहासिक क्षण की पूरे देश को शुभकामनाएं दी।
चंद्रयान-3 की 'ऑटोमैटिक लैंडिंग सीक्वेंस' शुरू होते ही पूरी दुनिया की नजर इस ऐतिहासिक पल पर थी।
विक्रम लैंडर ने 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की।
श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से शुरू होने वाली 40 दिनों की यात्रा के बाद, इसरो का चंद्रयान -3 मिशन अब पूरा हो चुका है।
इस मिशन के सफल होते ही भारत चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग के मामले में संयुक्त राज्य अमेरिका, सोवियत संघ और चीन के बाद अब चौथा देश बन गया है।
हालांकि इसरो इससे पहले भी दो कोशिशें कर चुका था। हालांकि, इस बार इस मिशन को गेम चेंजर कहा जा रहा था, जो सही साबित हुआ।
बता दें चंद्रयान-3 के जरिए इसरो चांद पर पानी और खनिज की मौजूदगी का पता लगाना चाहता है।