चंद्र ग्रहण कब लगेगा? जानें सूतक का समय


By Ashish Mishra05, Mar 2025 02:47 PMjagran.com

chandra grahan 2025

सनातन धर्म में चंद्र ग्रहण का विशेष महत्व होता है। इस दौरान कई बातों को ध्यान में रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि चंद्र ग्रहण कब लगेगा?

चंद्र ग्रहण कब लगेगा?

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, चंद्र ग्रहण पूर्णिमा तिथि पर लगता है। साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च यानी होली के दिन लगेगा।

चंद्र ग्रहण का समय

इसकी शुरुआत 14 मार्च को सुबह 09 बजकर 29 मिनट से होगी। वहीं, इसका समापन दोपहर 03 बजकर 29 मिनट पर होगा।

भारत में सूतक काल

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, भारत में चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा। ऐसे में सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। हालांकि, नियमों का पालन करना अच्छा होगा।

चद्र ग्रहण कहां दिखाई देगा?

14 मार्च 2025 को लगाने वाला चंद्र ग्रहण उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस, इटली, पुर्तगाल समेत आदि देशों में दिखाई देगा।

चंद्र ग्रहण पर क्या न करें?

इस दौरान पूजा-पाठ करने की मनाही होती है। इस दौरान मंदिर के कपाट बंद रखना चाहिए। चंद्र ग्रहण के बाद घर और मंदिर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए।

गर्भवती महिलाएं बाहर जाने से बचें

चंद्र ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को बाहर जाने से बचना चाहिए। इसके अलावा, नुकीली चीजों का इस्तेमाल करने से भी बचना चाहिए।

खाने से बचें

चंद्र ग्रहण के समय किसी भी चीज को खाने से बचना चाहिए। इसके साथ ही, खाने वाली चीजों में तुलसी का पत्ता डालकर रख देना चाहिए।

पढ़ते रहें

ग्रहण के समय ध्यान रखने वाली बातों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ