28 अक्टूबर को लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल का समय


By Ashish Mishra25, Oct 2023 12:10 PMjagran.com

ग्रहण

इस दौरान कई करह की सावधानियां बरतने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं कि इस बार चंद्र ग्रहण कब लगेगा?

चंद्र ग्रहण

इस बार चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर को लगने वाला है। यह साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण होगा। इसे भारत में देखा जा सकेगा।

धार्मिक कार्य करने की मनाही

ग्रहण के दौरान धार्मिक कार्यों को नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

ग्रहण की तारीख

यह चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। यह ग्रहण 28 अक्टूबर से शुरू होकर 29 अक्टूबर रात तक रहेगा।

ग्रहण का समय

इस बार चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर को सुबह 01 बजकर 05 मिनट पर शुरू होगा, जो 02 बजकर 24 मिनट तक रहेगा।

सूतक काल

चंद्र ग्रहण में सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू होता है। यह 28 अक्टूबर को दोपहर 02 बजकर 52 मिनट से शुरू होगा। जो ग्रहण के समाप्त होने तक रहेगा।

घर से बाहर न निकलें गर्भवती महिलाएं

चंद्र ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। अगर महिलाएं बाहर निकलती हैं तो बच्चे को नुकसान हो सकता है।

मंत्र का जाप करना

ग्रहण के समय नकारात्मक शक्तियों से बचने के लिए हनुमान चालीसा, आदित्य हृदय स्त्रोत और विष्णु हस्ताक्षरी मंत्रों का जाप करना चाहिए।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ