आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में मनुष्य के जीवन के खास पहलुओं के बारे में लिखा है। आचार्य चाणक्य की नीति सबसे महत्वपूर्ण नीतियों में से एक है।
आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में कुछ ऐसे लोगों का जिक्र किया है जो उम्र से पहले ही बूढ़े हो जाते हैं।
ऐसे में आज हम आपको चाणक्य की उन बातों के बारे में बताएंगे, जिसमें उन्होंने बताया कि आप किस तरह खुद को बीमारियों से बचा सकते हैं।
जो लोग जरूरत से ज्यादा चलाते हैं या हमेशा यात्रा में रहते हैं वह जल्द बूढ़े हो जाते हैं। ऐसे लोगों की दिनचर्या बिल्कुल भी ठीक नहीं रहती है।
ऐसे लोग अपने खानपान का ठीक से ख्याल नहीं रख पाते। यही कारण है कि यह लोग जल्दी बुढ़ापे का शिकार हो जाते हैं।
ऐसे लोगों को चाहिए कि वह अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी से अपने लिए कुछ समय निकालें। काम के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें।
चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति पहले खाना पचाने के बाद ही कुछ खाता है वह हमेशा सेहतमंद रहता है।
चाणक्य के अनुसार इंसान को सिर्फ उसी समय खाना, खाना चाहिए जब उसका पिछला खाना ठीक से बच गया हो।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com