चाणक्य मौर्य साम्राज्य के सबसे बुद्धिमान विद्वान थे। उनके द्वारा बताई गई नीतियों पर लोग आज भी अमल करते हैं। इससे न जाने कितने लोगों का जीवन सफल हुआ है।
अगर आप अपने दुश्मनों की चालबाजी से परेशान हैं, तो ऐसे में चाणक्य के ये तरीके शत्रुओं को चुटकियों में मात दे सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
अपने दुश्मन की अच्छी व बुरी दोनों बातों के बारे में पता लगाएं क्योंकि दुश्मन से आधी बाजी तो आप वहीं जीत लेते हैं।
कभी भी दुश्मन को घायल करके न छोड़ें क्योंकि दुश्मन को घायल कर छोड़ देने पर वे आपको बर्बाद करने का या मारने का मौका ढ़ूंढ़ेंगे।
चाणक्य कहते हैं कि आप अपने शत्रु को मात देने के लिए कूटनीति का इस्तेमाल किया जा सकता है।
दुश्मन को मात देने के लिए हर पहलू को ठंडे दिमाग से सोचें-समझें और फिर कदम उठाएं। आपको भी यही तरीका आजमाना चाहिए।
अपने दुश्मन को कभी भी कम नहीं आंकना चाहिए। इसके अलावा अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को हर किसी के साथ साझा न करें।
अगर आपको लगता है कि शत्रु आपसे अधिक शक्तिशाली है, तो ऐसे में आपको उसके अनुकूल चलना चाहिए। तभी आप जीत सकते हैं।
इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com