चैत्र पूर्णिमा से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, बरसेगा धन


By Shradha Upadhyay23, Apr 2024 06:02 PMjagran.com

हिन्दू धर्म में चैत्र पूर्णिमा का महत्व

हिंदू धर्म में चैत्र महीने की पूर्णिमा का खास महत्व होता है। दरअसल, धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन हनुमान जी ने जन्म लिया था।

कब है चैत्र पूर्णिमा?

साल 2024 में चैत्र पूर्णिमा 23 अप्रैल को मनाई जा रही हैं। इसी दिन हनुमान जयंती का भी धूमधाम से मनाई जाती है।

चैत्र पूर्णिमा के चांद के नाम

वही पूर्णिमा पर पूरा चांद दिखाई देता है। चैत्र पूर्णिमा के चांद को पिंक मून, सुपर मून, पास्कल मून समेत अन्य कई नामों से जाना जाता है। इस दिन चन्द्रमा पृथ्वी के एकदम करीब आता है।

चैत्र पूर्णिमा खास संयोग

वही इस बार चैत्र पूर्णिमा पर चित्रा नक्षत्र का संयोग भी बनने जा रहा है। जो कि कई दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। इस बार चैत्र पूर्णिमा के बाद कई राशियों का अच्छा समय शुरू होने जा रहा है।

मेष राशि

सबसे पहला नाम मेष राशि के जातकों का है। इस राशि वालों के रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। इसके साथ ही इनको करियर में वृद्धि, तरक्की और आर्थिक लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों पर मां लक्ष्मी और हनुमान जी की विशेष कृपा रहेगी। करियर में बड़ा पद और आय में वृद्धि होने के संकेत मिल रहे हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए भी चैत्र पूर्णिमा के बाद अच्छा समय शुरू होने वाला है। ये लोग नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। साथ ही बिजनेस में फायदा और अटके काम पूरे होंगे।

धनु राशि

इस राशि वालों की सभी आर्थिक समस्याएं जल्द खत्म हो सकती हैं। इसके साथ ही इन्हें कहीं नौकरी के लिए अच्छा अवसर मिल सकता है।

अद्यात्म से जुडी ऐसी खबरों के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

हनुमान जयंती पर करें सिंदूर से जुड़े उपाय, हर इच्छी होगी पूरी