ये सेलेब्स हर साल करते हैं 'बप्पा का स्वागत'


By Shradha Upadhyay07, Sep 2024 04:48 PMjagran.com

सेलेब्स 'बप्पा का स्वागत'

आज 7 सितंबर को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जा रहा है। ऐसे में आज से 10 दिनों तक गणेश उत्सव चलता है। वही आम लोगों के साथ हमारे बॉलीवुड सेलेब्स भी हर साल बप्पा का वेलकम करते हैं।

सोनाली बेंद्रे

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे हर साल अपने घर गणपति विराजमान करती हैं। इस साल उन्होंने ये तस्वीर शेयर की है।

शिल्पा शेट्टी

इस लिस्ट में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का भी नाम शामिल है। अभिनेत्री बड़े ही जोरो शोरों से हर साल बप्पा को लेकर आते हैं।

इशिता दत्ता

टीवी और फिल्मों की अभिनेत्री इशिता दत्ता भी अपने घर हर साल गणपति जी का वेलकम करती हैं। ये उन्होंने इस साल की फोटो शेयर की है।

शनाया कपूर

स्टार किड शनाया कपूर भी गणेश जी को हर साल अपने घर लेकर आती हैं। इस बार भी उन्होंने प्यारे से गणपति विराजे हैं।

श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर भी हर साल अपने घर पर गणपति स्थापित करती हैं और बड़े ही धूमधाम से पूजा अर्चना करती हैं।

अंकिता लोखंडे

फेमस टीवी अभिनेत्री अर्चना लोखंडे भी हर साल गणेश जी लेकर आती हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर इस साल की तस्वीर शेयर की है।

सोनू सूद

एक्टर सोनू सूद भी अपने घर हर साल गणपति जी का आगमन करते हैं। अभिनेता ने ये फोटो इस साल इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ