ऐसा एक बार नहीं बल्कि कई बार हुआ है जब बॉलीवुड सेलेब्स फैंस के दीवानेपन की वजह से सबके सामने शर्मिंदा हुए हैं।
हाल ही में एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक्टर आदित्य रॉय कपूर को उनकी फैंन जबरदस्ती किस करने की कोशिश कर रही थी।
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के साथ भी ऐसा हो चुका है। एक्टर के साथ एक शख्स सेल्फी लेने के चक्कर में बार बार सामने आ रहा था।
अक्षय कुमार के साथ भी एक फैन ने बदतमीजी की थी। सेल्फी लेते समय एक फैन ने एक्टर का सिर जबरदस्ती अपनी तरफ घुमाने की कोशिश की थी।
2019 में करीना कपूर के साथ एक शख्स ने सेल्फी लेते हुए उनके कंधे पर हाथ रख दिया था, जिसपर एक्ट्रेस भड़क गई।
एक फैन ने एक्टर का ध्यान अपनी तरफ खींचने के लिए अपनी बाइक तेज रफ्तार में दौड़ा दी और वो आगे जाकर गिर गया। जिसके बाद एक्टर ने उसकी मरहम पट्टी की और फिर उसे चांटा लगाया।
एयरपोर्ट पर सेल्फी के दौरान एक्ट्रेस के एक फैन की उनके बॉडीगार्ड से धक्का मुक्की हो गई थी।
एक बार कुणाल खेमी को तेज रफ्तार गाड़ी ने ओवरटेक किया और उसमें मौजूद शख्स ने उन्हें अश्लील इशारे किए।