गणपति बप्पा को खुद अपने हाथों से बनाते हैं ये स्टार्स


By Akanksha Jain09, Sep 2024 08:00 PMjagran.com

गणपति बप्पा के दीवाने

गणेश चतुर्थी की धूम सिर्फ महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि पूरे देश में देखने को मिलती है। आज हम आपको उन सितारों के बारे में बता रहे हैं जो खुद गणपति बप्पा को हाथ से बनाते हैं।

रितेश देशमुख

रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। एक्टर अपने बच्चों के साथ मिट्टी के गणेश जी बना रहे हैं।

करण वाही

 करण वाही भी हर साल इको-फ्रेंडली गणेश जी बनाते हैं। एक्टर गणपति बप्पा के दीवाने हैं और हर साल उनको घर में विराजमान करते हैं। 

ऋत्विक धनजानी

 इस लिस्ट में ऋत्विक धनजानी का नाम भी शामिल है। ऋत्विक धनजानी हर साल अलग-अलग प्रकार के गणेश जी बनाते हैं। 

इशिता दत्ता

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस इशिता दत्ता ने भी हाथों से गणपति जी बनाएं हैं। एक्ट्रेस भी इको-फ्रेंडली गणेश चतुर्थी मनाती हैं।

करणवीर बोहरा

करणवीर बोहरा आज किसी भी परिचय के मोहताज नहीं हैं। एक्टर ने भी अपने हाथों से मिट्टी के गणेश जी बनाएं हैं।

गुरमीत चौधरी

गुरमीत चौधरी ने इस साल बहुत सुंदर गणेश जी को विराजमान किया है, लेकिन इससे पहले एक्टर ने अपने हाथों से गणपति जी की मूर्ति बनाई थी।

अर्जुन बिजलानी

 अर्जुन बिजलानी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक्टर इको-फ्रेंडली गणेश जी बनाते हैं और उन्हें घर में विराजमान करते हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ