सगाई के बाद इन सेलेब्स का टूटा रिश्ता


By Akanksha Jain14, Feb 2024 04:24 PMjagran.com

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज

बॉलीवुड सेलेब्रिटीज हमेशा ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। आज हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने सगाई के बाद रिश्ता तोड़ा।

पवित्र-एजाज

पवित्र पुनिया और एजाज खान अब अलग हो चुके हैं। हाल ही में दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म करते हुए अपने रास्ते अलग किए।

अक्षय-रवीना

अक्षय और रवीना दोनों शादी करने वाले थे और दोनों ने मंदिर में जाकर सगाई भी कर ली थी हालांकि बाद में दोनों के रिश्ते में दरार आ गई।

अभिषेक-करिश्मा

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर ने साल 2002 में सगाई की थी, लेकिन 2003 में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।

साजिद-गौहर

 गौहर खान ने साल 2003 में डायरेक्टर साजिद खान से सगाई की थी लेकिन बाद में दोनों का रिश्ता टूट गया।

सलमान-संगीता

सलमान खान और संगीता बिजलानी की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी थीं और कार्ड भी बांटे जा चुके थे। लेकिन आखिरी समय में दोनों के बीच दरार आ गई और शादी टूट गई।

रोहित-समांथा

रोहित शेट्टी और समांथा प्रभु ने धूमधाम से सगाई की थी, लेकिन कुछ समय बाद दोनों के रिश्ते में अनबन हुई और दोनों अलग हो गए।

अखिल-श्रेया

इस लिस्ट में अखिल अक्किनेनी और श्रेया भूपल का नाम भी शामिल है। दोनों की शादी तय थी लेकिन आखिरी पल में दोनों अलग हो गए।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ