पेट में दर्द होना आम बात है। लोगों के खानपान के चलते भी पेट में दर्द होने लगता है। अक्सर लोग पेट में होने वाले दर्द को अनदेखा कर देते हैं। आइए जानते हैं कि पेट में दर्द होने पर कौन सी बीमारी होने का खतरा रहता है?
पेट में दर्द होने पर लापरवाही नहीं बरतना चाहिए, बल्कि डॅाक्टर से संपर्क करना चाहिए। लापरवाही के चलते शरीर में कई तरह की बीमारियां होने लगती हैं।
अगर पेट के निचले हिस्से में दर्द हो रहा हो तो यह किडनी में पथरी होने का संकेत हो सकता है। ऐसा होने पर पेट और पीठ में गंभीर दर्द होता है।
पेट के निचले हिस्से में दर्द होना अपेंडिसाइटिस होने का संकेत हो सकता है। यह समस्या अपेंडिक्स में सूजन होने पर उत्पन्न होती है।
इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम पाचन तंत्र की क्रिया को प्रभावित कर देता है। यह आंत के खराब होने पर होता है। जिसके चलते पेट में दर्द की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
लगातार पेट में दर्द और बेचैनी होना कैंसर का लक्षण हो सकता है। इसके अलावा पेट में सूजन भी हो सकती है।
पेट के दाहिने हिस्से में दर्द होने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसमें पेट में बनने वाले एसिड वापस पेट को जोड़ने वाली नली में चले जाते हैं जिसके कारण पेट में दर्द होने लगता है।
पेट में दर्द होना गंभीर बीमारियों का खतरा हो सकता है। इसमें इंफेक्शन और स्टोन की समस्या शामिल है।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ