हेल्दी रहने के लिए रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद लेने की सलाह दी जाती है, लेकिन आज की खराब लाइफस्टाइल और स्ट्रेस के चलते लोग नींद से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं।
इन समस्याओं में रात में नींद खुलना भी शामिल है। अगर आपके साथ अक्सर ऐसा होता है, तो इसे इग्नोर न करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
आज हम आपको बताएंगे कि रोजाना रात में नींद में खलल पड़ने के क्या कारण हो सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि उम्र और नींद का सीधा कनेक्शन होता है। व्यक्ति की उम्र बढ़ने के साथ ही उसकी नींद पर भी असर पड़ने लगता है।
हालांकि, इसके लिए कुछ लोग दवाइयां भी लेते हैं, जो सेहत के लिए अच्छी नहीं मानी जातीं। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो आपको इससे बचना चाहिए और फैमिली डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जिन लोगों को किडनी से जुड़ी समस्या रहती है। उनकी अक्सर रात में आंखें खुल जाती है। आपके इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए क्योंकि आप अन्य बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।
फेफड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारी में अक्सर रात में लोगों की नींद में खलल पड़ जाता है। इसके अलावा उन्हें थकान और कमजोरी भी महसूस हो सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com