कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 का आगाज हो चुका है। जिसने दुनियाभर में धूम मचा दी है। इस फेस्टिवल में हॉलीवुड से बॉलीवुड की तमाम हसीनाओं ने जलवा बिखेरा।
वही हर बार इस फेस्टिवल में बॉलीवुड हसीनाओं समेत टीवी एक्ट्रेसेज भी अपने ग्लैमरस अंदाज से दीवाना बना लेती हैं। आज हम इन्हीं टीवी एक्ट्रेसेज की लिस्ट दिखाने जा रहे हैं।
हाल में फेमस टीवी एक्ट्रेस और 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम दीप्ती साधवानी ने कान्स में 2024 में अपना डेब्यू किया। एक्ट्रेस ने ऑरेंज गाउन में रैंप पर जलवा बिखेरा।
भाभीजी घर पर है की गौरी मेम यानि सौम्या टंडन भी कांस में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी हैं।
साल 2016 में फेमस टीवी अभिनेत्री हिना खान भी कान्स फेस्टिवल में नजर आ चुकी हैं। हर कोई डीवा के लुक पर फिदा हो गया था।
टीवी अभिनेत्री हेली शाह भी कान्स में अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं। हर कोई उनकी तारीफ करता रहा गया था।
छोटी आनंदी बनकर दर्शकों का दिल जीतने वाली अविका गौर भी कान्स में अपने ग्लैमर का तड़का लगा चुकी हैं।