रसोई में तुलसी लगानी चाहिए या नहीं?


By Ashish Mishra18, Jun 2024 12:15 PMjagran.com

तुलसी का पौधा

सनातन धर्म में तुलसी का पौधे का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि रसोई में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए या नहीं?

वास्तु शास्त्र

घर में किसी भी चीज को लगाते समय वास्तु को नियमों को ध्यान में रखना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष हो सकता है।

मां लक्ष्मी का वास

तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। रोजाना इस पौधे की पूजा करने से धन की कमी दूर होने लगती है।

रसोई में तुलसी का पौधा लगाना

धार्मिक मान्यता के अनुसार, रसोई में तुलसी का पौधा लगाना शुभ होता है। इससे व्यक्ति के ऊपर मां अन्नपूर्णा के साथ-साथ माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

इस दिशा में तुलसी रखें

रसोई में उत्तर दिशा की तरफ तुलसी का पौधा रखने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। तुलसी का पौधा लगाने के बाद रोजाना उसकी पूजा करनी चाहिए।

इस दिन जल अर्पित न करें

तुलसी के पौधे पर रविवार और एकादशी के दिन जल अर्पित नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही, इन दिनों में तुलसी के पत्ते को भी नहीं तोड़ना चाहिए।

रसोई में साफ-सफाई रखें

रसोई में तुलसी का पौधा लगाने के बाद हमेशा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। पौधे के पास कभी भी जूठे बर्तन नहीं रखना चाहिए।

धन प्राप्ति के योग

रसोई में तुलसी का पौधा लगाने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं। इसके साथ ही, परिवार के सदस्य भी तरक्की करते हैं।

पढ़ते रहें

घर में पेड़-पौधे लगाने के नियम को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ