हमारे शरीर के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन बहुत फायदेमंद होता है, बादाम में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होते हैं।
बादाम में जिंक, फाइबर, विटामिन, पोटैशियम, फास्फोरस, कैल्शियम, आयरन आदि तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं।
हालांकि गर्मियों में बादाम के सेवन को लेकर लोगों में कुछ भ्रांतियां हैं कि गर्मियों में इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
गर्मियों में पसीने के माध्यम से शरीर से जरूरी पोषक तत्व निकल जाते हैं, ऐसे में बादाम के सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती है और तरोताजा फील करते हैं।
हालांकि गर्मियों में बादाम का सेवन भिगोकर करना चाहिए, इससे इसके पोषक तत्व जल्दी अवशोषित होते हैं और गर्मी से बचाव करते हैं।
वहीं बादाम मेंटल हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, इसके सेवन से माइंड एक्टिव रहता है और प्रोडक्टिविटी बेहतर होती है।
बादाम के सेवन से पाचन तंत्र दुरुस्त होता है, क्योंकि इसमें फाइबर की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। इसके रोजाना सेवन से पाचन संबंधी समस्याएं जैसे- गैस, ब्लोटिंग की समस्या नहीं होती है।
बादाम स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं, इनके सेवन से स्किन ग्लो करती है और चमक बरकरार रहती है।
बादाम का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM