सावन सोमवार व्रत लड़के भी रख सकते हैं या नहीं?


By Ashish Mishra19, Jul 2024 02:24 PMjagran.com

सावन का महीना

सनातन धर्म में सावन माह का विशेष महत्व होता है। इसे महीने में शिव जी की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि सावन सोमवार का व्रत लड़के रख सकते हैं या नहीं?

सावन की शुरुआत

पंचांग के अनुसार, सावन महीने की शुरुआत 22 जुलाई 2024 से होगी। वहीं, इसका समापन 19 अगस्त को होगा। इस दौरान कई शुभ योग भी बन रहे हैं।

सावन के सोमवार को व्रत रखना

सावन में अविवाहित लड़कियां अच्छे वर के लिए सोमवार का व्रत रखती हैं। वहीं, विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के व्रत रखती हैं।

क्या लड़के व्रत रख सकते हैं?

सावन के सोमवार का व्रत लड़के भी रख सकते हैं। ऐसा करने से उन्हें कार्य में सफलता मिलती है और परेशानियां भी दूर होने लगती है।

रोगों से छुटकारा

सावन सोमवार का व्रत रखने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है। इससे रोगों से छुटकारा मिलता है और व्यक्ति स्वस्थ महसूस करता है।

कार्य में सफलता

सावन सोमवार का व्रत रखने वाले साधक को महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने रुके हुए कार्य में सफलता मिलती है।

बेलपत्र अर्पित करें

सावन में शिव जी की कृपा पाने के लिए शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही, दूध से अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से शिव जी का आशीर्वाद मिलता है।

इन चीजों को खाने से बचें

सावन महीने में तामसिक चीजों जैसे- मांस मदिरा का सेवन करने से बचना चाहिए। इस दौरान केवल सात्विक भोजन करना चाहिए।

पढ़ते रहें

सावन में पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें JAGRAN.COM के साथ