कपूर से जुड़े ये टोटके दिलाएंगे मनपसंद नौकरी


By Farhan Khan12, Jun 2024 06:52 PMjagran.com

कपूर का इस्तेमाल

सनातन धर्म में पूजा-पाठ में कपूर का इस्तेमाल किया जाता है। आरती में कपूर जलाने से पूजा सफल मानी जाती है।

नकारात्मक शक्तियों से छुटकारा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कपूर का प्रयोग नकारात्मक शक्तियों से छुटकारा पाने लिए किया जाता है।

जॉब के लिए कपूर के उपाय

अगर आपको जॉब में सफलता नहीं मिल रही है, तो ऐसे में कपूर के किए गए उपाय लाभकारी साबित होंगे। आइए जानें।

साफ वस्त्र धारण करें

जॉब में सफलता पाने के लिए प्रत्येक दिन सुबह स्नान कर साफ वस्त्र धारण करें। इसके बाद कपूर जलाएं और भगवान की प्रार्थना करें।

मन के मुताबिक मिलेगी नौकरी

इससे जल्द जॉब लगने के योग बनते हैं और आपको मन के मुताबिक ही नौकरी मिलेगी। जहां नौकरी मिलेगी वहां आपका प्रमोशन भी होगा।

कपूर और तेज पत्ता जलाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कपूर और तेजपत्ता को एक साथ जलाने से जॉब और बिजनेस में तरक्की मिलती है।

पैसे मिलेंगे वापस

अगर आपने किसी को पैसे उधार दिए और वह वापस नहीं मिल रहे हैं, तो ऐसे में कपूर को लाल गुलाब के फूल पर रखें और माता रानी को अर्पित करें।

कपूर से जुड़े ये टोटके जरूर करें। इसमें आपको जरूर सफलता मिलेगी। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com