छोटी होली पर कपूर से करें ये 3 उपाय, संवर जाएगा जीवन


By Farhan Khan09, Mar 2025 02:00 PMjagran.com

पूजा-पाठ में कपूर का महत्व

हिंदू धर्म में कपूर बेहद ही शुद्ध माना जाता है। यह किसी भी पूजा-पाठ या फिर त्योहार का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है।

कपूर जलाने से क्या होता है?

माना जाता है कि कपूर को जलाने से जितना घर में सकारात्मकता का संचार होता है, उतना ही इससे वातावरण शुद्ध होता है।

छोटी होली पर करें कपूर जुड़े ये उपाय

आज हम आपको कपूर से जुड़े कुछ उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें छोटी होली पर करने से आपका जीवन संवर जाएगा। आइए इन उपायों के बारे में जानें।

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

24 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन का मुहूर्त रात्रि 11 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा।

कपूर में थोड़ा घी डालें

छोटी होली के दिन कपूर में थोड़ा घी डालें। इसके बाद उसे भगवान का ध्यान करते हुए जलाएं। फिर उसे घर के कोने-कोने में घुमाएं।

जीवन में आएगी सकारात्मकता

अगर आप ये उपाय करते हैं, तो इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा का नाश होगा। साथ ही जीवन में सकारात्मकता आएगी।

कपूर के साथ गुलाब की पंखुड़ियां जलाएं

छोटी होली के दिन कपूर के साथ गुलाब की पंखुड़ियां जलाएं। इसे पूरे घर में घूमाएं। इससे आपका जीवन संवर जाएगा और बंद किस्मत का ताला खुल जाएगा।

कपूर के साथ नीम के पत्ते के उपाय

सेहतमंद रहने के लिए छोटी होली के दिन कपूर के साथ 10 नीम के 10 पत्ते, 6 लौंग को लेकर अपने ऊपर से 7 बार घुमाएं। फिर होलिका दहन की अग्नि में डाल दें।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com