अक्षय नवमी पर इन चीजों को खरीदने से होगी तरक्की


By Farhan Khan29, Oct 2025 05:28 PMjagran.com

अक्षय नवमी

अगर हम अक्षय नवमी की बात करें, तो यह दिन धार्मिक लिहाज से काफी शुभ माना जाता है। अक्षय नवमी धर्म, सत्य और स्थायी समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है।

खरीदें ये चीजें

आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अक्षय नवमी पर खरीदने से आपकी तरक्की हो सकती है। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें।

चांदी खरीदें

अगर आप अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास चाहते हैं और नकारात्मक ऊर्जा का खात्मा चाहते हैं, तो ऐसे में आपको अक्षय नवमी पर चांदी खरीदनी चाहिए।

आंवले का पौधा घर लाएं

जो जातक कर्ज जैसी खतरनाक समस्या से जूझ रहे हैं और इस समस्या से राहत पाना चाहते हैं। उन जातकों को अक्षय नवमी पर आंवले का पौधा घर लाना चाहिए।

सोना खरीदें

अक्षय नवमी पर सोना खरीदने से आपकी बंद किस्मत का ताला खुल सकता है और इसके चलते आपके बिगड़े काम भी धीरे-धीरे बन सकते हैं।

तांबा खरीदें

अक्षय नवमी पर तांबा बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर आप इस दिन तांबा खरीदते हैं, तो इससे आपको बिजनेस में होने वाले घाटे से राहत मिल सकती है।

पीतल खरीदें

अक्षय नवमी पर पीतल जैसी चीज को खरीदने का मतलब है कि जल्द आपकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है। आपकी दिन-रात तरक्की हो सकती है।

विलासिता की वस्तुएं न खरीदें

हालांकि, आपको अक्षय नवमी पर दिखावे या विलासिता की वस्तुएं जैसे फैशन आभूषण या महंगे कपड़े आदि खरीदने से बचना चाहिए। परेशानी बढ़ सकती है।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com