लौंग के साथ जलाएं ये चीजें, अचानक मिलेगा धन


By Ashish Mishra26, Apr 2024 12:17 PMjagran.com

धन प्राप्ति के उपाय

अक्सर लोग धन से जुड़ी समस्या का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को उपाय करने चाहिए। आइए जानते हैं कि लौंग के कौन से उपाय करने से धन की समस्या दूर होती है?

लौंग के उपाय

घर में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने से लेकर धन प्राप्ति तक के लिए लौंग के उपाय कारगर हैं। इन उपायों को करने से देवी-देवता भी प्रसन्न होने लगते हैं।

लौंग के साथ जलाएं ये चीजें

धन से जुड़ी परेशानियों से बचने के लिए लौंग के साथ कई चीजें जलाना चाहिए। इन चीजों को जलाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।

आर्थिक तंगी दूर करने के उपाय

अगर आप धन से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो रात में सोने से पहले चांदी की काटोरी में लौंग के साथ कपूर जला दें। इससे आर्थिक तंगी दूर होने लगती है।

कलह दूर करने के उपाय

घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए सुबह कपूर के साथ लौंग जलाना चाहिए। इसके अलावा घी भी मिला सकते हैं। इससे पारिवारिक कलह दूर होने लगती है।

परेशानियों से छुटकारा

परेशानी से बचने के लिए मंगलवार के दिन मंदिर में जाकर हनुमान जी के सामने दीपक में कपूर और 5 लौंग रखकर जला दें। ऐसा करने से मनोकामना पूरी होने लगती है।

रोगों से मुक्ति

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर घर के सदस्य बार-बार बीमार हो रहे हैं, तो कटोरी में कपूर के साथ 2 लौंग रखकर जला दें। कपूर के अलावा काली मिर्च भी जला सकते हैं। इससे रोग दूर होने लगते हैं।

धन प्राप्ति के योग

लौंग के इन उपायों को करने से धन से जुड़ी परेशानियां दूर होने लगती है। इसके साथ ही धन प्राप्ति के योग बनने लगते हैं।

पढ़ते रहें

धन से जुड़ी परेशानियों से बचने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

धन हानि का संकेत देते हैं ये 4 पौधे