नए साल पर घर लाएं ये 4 मूर्तियां, बदल जाएगी किस्मत


By Mahak Singh20, Dec 2022 06:24 PMjagran.com

New Year 2023

नया साल आने में अब कुछ ही दिन बाकि है, हर किसी को साल 2023 से काफी उम्मीदें हैं।

तरक्की और समृद्धि

वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी मूर्तियों के बारे में बताया गया है, जिन्हें घर में लाकर आप जीवन में तरक्की और समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं।

कछुए की मूर्ति

फेंगशुई में कछुआ दीर्घायु और सुख का प्रतीक माना गया है, तिजोरी में चांदी का कछुआ रखने से धन की वर्षा होती है।

हाथी की मूर्ति

हाथी की मूर्ति को घर में रखना शुभ माना जाता है, इससे मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी।

हंसों का जोड़ा

वास्तु के अनुसार हंसों के जोड़े की मूर्ति से घर में सुख-समृद्धि और तरक्की आती है साथ ही घर में प्रेम और सद्भाव का वातावरण बना रहता है।

गाय की प्रतिमा

गाय को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र पशु माना जाता है, घर में पीतल या सफेद पत्थर की गाय की मूर्ति रखें, यह आपके परिवार के स्वास्थ्य के लिए शुभ रहेगा।