नए साल शुरू होने में कुछ दिन ही रह गया है। अगर आप साल 2025 को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो घर में कई शुभ चीजों को जरूर लाएं।
घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष होने का खतरा रहता है।
कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे नए साल पर घर लाना बेहद शुभ होता है। इससे परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है और व्यक्ति सालभर तरक्की करता है।
नए साल में घर में मोर पंख लाना बेहद शुभ होता है। वास्तु के अनुसार, इसे घर के मंदिर, पूर्व दिशा या ईशान कोण में रखना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
नए साल के पहले दिन घर में भगवान गणेश की मूर्ति लाना बेहद शुभ होगा। इससे बप्पा का आशीर्वाद बना रहेगा और परिवार में सुख-समृद्धि आएगी।
नए साल पर घर में दक्षिणावर्ती शंख ला सकते हैं। इसे घर के मंदिर में स्थापित करना चाहिए। इससे व्यक्ति के जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
हिंदू धर्म में गाय को पूजनीय माना गया है। नए साल पर घर में कामधेनु गाय की मूर्ति को लाना बेहद शुभ होता है। इसके अलावा, हाथी की मूर्ति भी रख सकते हैं।
नए साल पर घर में इन चीजों को लाने से परिवार के सदस्य सालभर तरक्की करते हैं। इसके साथ ही, जीवन में आने वाली परेशानियां भी दूर होने लगती हैं।
घर में रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ