मेटाबॉल‍िज्‍म तेजी से बढ़ाने के लिए खाएं ये 7 चीजें


By Akshara Verma12, Apr 2025 01:30 PMjagran.com

अच्छे मेटाबॉल‍िज्‍म के लिए 7 चीजें

कई लोगों को मोटापे के कारण थकान, हाई कोलेस्ट्रॉल, मांसपेशियों में कमजोरी और ड्राई स्किन जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ता हैं। यह सभी चीजें कम मेटाबॉलिज्‍म होने के कारण होती है। लेकिन स्टोरी में जानिए की किन चीजों को खाकर आप मेटाबॉलिज्‍म को तेजी से बढ़ा सकते हैं।

ग्रीन टी पिएं

ग्रीन टी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं, जो धीरे- धीरे शरीर की चर्बी को कम करती है। आप इसे रोज सुबह खाली पेट पी सकते हैं।

दालचीनी और शहद का पानी

दालचीनी और शहद का पानी शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दालचीनी मेटाबॉलिज्म को तेज करने के लिए अच्छा माना जाता है। आपको रोज एक पानी को पीना चाहिए।

प्रोटीन से भरपूर खाना

आप मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के लिए डाइट में अंडा, दूध, मूंगफली, चना आदि चीजों को शामिल करें, ताकि ये आपके पाचन को बेहतर बनाएंगे। साथ ही, मेटाबॉलिज्म में भी तेजी करेंगे। यह सभी चीजें तेजी से और ज्यादा कैलोरी को कम करने में मदद करेंगे।

गर्म पानी और नींबू

नींबू में मौजूद विटामिन सी के गुण आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करेगा। साथ ही, यह शरीर को डिटॉक्स करेगा। अगर आप वजन कम करना चाहती हैं, तो ये ड्रिंक आपके लिए बेस्ट है।

हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं

हरी सब्जियों में फाइबर मौजूद होता है, जो शरीर और पाचन के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। आप पलक, लौकी और खीरा जैसी सब्जियों को दिन में एक टाइम जरूर खाया करें।

नारियल पानी और सेब का सिरका

शरीर को ठंडक देने और रिफ्रेश करने के लिए आप नारियल पानी को पिएं। लेकिन, आप मेटाबॉलिज्म को बढ़ाना चाहते हैं तो इसमें 1 चम्मच सेब के सिरके को मिलाएं और पिएं। यह आपको भूख भी कम लगवाएगा।

अच्छी नींद लें

क्या आप जानते हैं कि मेटाबॉलिज्म सिर्फ खाने से ही नहीं, बल्कि रोज समय के अनुसार सोने से भी बेहतर होता है। जी हां, आपको रोज प्राप्त नींद के हिसाब से सोना चाहिए।

मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के लिए आप स्टोरी में बताए गए इन चीजों को जरूर ट्राई करें। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik