बॉलीवुड की खूबसूरत बीवियां इंडियन आउटफिट में शानदार नजर आती हैं। ऐसे में आइए आज हम आपको एक से बढ़कर एक एक्ट्रेसेज के देसी लुक्स दिखाएंगे।
रणबीर कपूर की लेडी लव आलिया भट्ट इंडियन आउटफिट में बहुत प्यारी लगती हैं। इस फोटो में उन्होंने पिंक कलर की सिल्क साड़ी पहनी है, जिसमें वह एकदम संस्कारी बहू लग रही हैं।
एक्ट्रेस कियारा आडवाणी एथनिक में काफी गॉर्जियस लगती हैं। उन्होंने वेलवेट लहंगा स्टाइल किया है, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं।
रेड कलर की हैवी वर्क साड़ी में दीपिका पादूकोण अपना जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं। साड़ी के साथ उन्होंने गजरा बन बनाया है, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा है।
बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ब्लू कलर के शरारा सूट में कमाल दिखाई दे रही हैं। ऐसे सूट शादी-फंक्शन के लिए बेस्ट होते हैं।
इस फोटो में कैटरीना कैफ ने एंब्रॉयडरी वर्क लहंगा स्टाइल किया है, जिसमें वह अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। उन्होंने विक्की कौशल से शादी की है।
बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस करीना कपूर खान रेड कलर के चूड़ीदार सूट में बहुत सुंदर लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने हैवी इयररिंग्स कैरी किए हैं।
रेड कलर के एंब्रॉयडरी लॉन्ग सूट में ऐश्वर्या राय परी जैसी नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने गोल्डन ज्वेलरी कैरी की है, जो उनके लुक को क्लासी और रॉयल बना रहा है।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram