World Cup 2023: ओपनिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये स्टार्स


By Amrendra Kumar Yadav03, Oct 2023 01:32 PMjagran.com

विश्व कप 2023

विश्व कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से हो रहा है। इस विश्व कप में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। विश्व कप से पहले सभी टीमें वार्म अप मैच खेल रही हैं।

ओपेनिंग सेरेमनी

विश्व कप की ओपेनिंग सेरेमनी 4 अक्टूबर को होगी, जिसमें बॉलीवुड के तमाम कलाकार जुटेंगे। ओपेनिंग सेरेमनी शाम 7 बजे से शुरू होगी।

रणवीर सिंह और तमन्ना भाटिया

विश्व कप की ओपेनिंग सेरेमनी में रणवीर सिंह, तमन्ना भाटिया डांस करते नजर आएंगे और दर्शकों को एंटरटेन करेंगे।

आशा भोसले और अरिजीत सिंह

वहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले और अरिजीत सिंह भी इस सेरेमनी में हिस्सा लेंगे और अपनी आवाज का जलवा बिखेरेंगे। इनके अलावा श्रेया घोसाल भी अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगी।

संगीतकार शंकर महादेवन

इसके अलावा संगीतकार और गायक शंकर महादेवन भी अपनी प्रस्तुति देंगे। आपको बता दें कि 2011 विश्व कप के थीम सांग ‘दे घुमा के’ गाया था, जो दर्शकों को खूब पसंद आया।

विश्व कप का पहला मैच

विश्व कप का पहला मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और रनर अप न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा।

रॉबिन फॉर्मेट में होंगे मुकाबले

आपको बता दें कि इस विश्व को रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसमें प्रत्येक टीम को 9 मैच खेलने हैं, जिसमें टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल के लिए प्रवेश करेंगी।

भारतीय टीम का आगाज

हालांकि टूर्नामेंट में भारतीय टीम का आगाज 8 अक्टूबर को होगा, भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी और 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरा मुकाबला खेलेगी। वहीं 14 अक्टूबर को भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा।

पढ़ते रहें

स्पोर्ट्स और क्रिकेट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM