New Year 2023: साल 2023 में ये बॉलीवुड सितारे लेंगे 'सात फेरे'


By Shradha Upadhyay31, Dec 2022 06:19 PMjagran.com

ये स्टार्स लेंगे

सात फेरे नया साल बस शुरू होने जा रहा है और इसके साथ ही कई बॉलीवुड स्टार्स इस नए साल में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

कियारा - सिद्धार्थ

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम कियारा और सिद्धार्थ का आता है। ये कपल 6 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जायेगा।

ईरा - नूपुर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर खान की लाड़ली बेटी और उनके बॉयफ्रेंड नूपुर शिखर भी साल 2023 में सात फेरे लेंगे।

केएल राहुल- अथिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल के घर भी नए साल में शहनाई गूंज सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की शादी की डेट 21 से 23 जनवरी के बीच की है।

करण - तेजस्वी

बिग बॉस विनर और फेमस टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के भी शादी की चर्चाएं साल 2023 के लिए चल रही हैं। हालांकि अभी कोई डेट फाइनल नहीं है।

रकुल - जैकी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रकुल प्रीत और उनके बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी भी साल 2023 में शादी कर सकते हैं।

All Photo Credit : Instagram