बॉलीवुड के सितारे मल्टी टैलेंटेड होते हैं, आज हम आपको उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो तैरने में माहिर हैं।
कटरीना कैफ को तैरना बहुत पसंद है। एक्ट्रेस वेकेशन पर किसी पानी वाली जगह ही जाना पसंद करती हैं।
वरुण धवन अपने फ्री समय में स्विमिंग करना पसंद करते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार एक बार उन्होंने पेड़ से पूल में जम्प किया था।
बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस एक्टिंग के अलावा तैरने में भी परफेक्ट हैं।
दीपिका पादुकोण का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। फिल्म कॉकटेल की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस ने व्हाइट शार्क के साथ स्विमिंग की थी।
सलमान खान को भी तैरना बहुत पसंद है। एक्टर मल्टी टैलेंटेड हैं और सलमान खान पेंटिंग भी करते हैं।
इस लिस्ट में एक्ट्रेस तापसी पन्नू का नाम भी शामिल है। एक्ट्रेस को तैरना बहुत पसंद है, तापसी बचपन में पानी से डरती थी लेकिन आज उन्हें इससे प्यार है।
बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा को भी तैरना बहुत पसंद है। एक्ट्रेस वॉटर एक्टिविटी जैसे सी डाइविंग आदि कर चुकी हैं।
एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ