पाकिस्तानियों पर दिल हारे ये बॉलीवुड सितारे


By Akanksha Jain29, Oct 2023 12:55 PMjagran.com

इंडिया-पाकिस्तान

भारत और पाकिस्तान के कई ऐसे सितारे हैं जो एक-दूसरे को बहुत पसंद किया करते थे। आज हम उन्हीं सितारों के बारे में बताएंगे जिन्होंने पाकिस्तानियों को दिल दिया।

रणबीर कपूर और माहिरा खान

पाकिस्तान की फेमस एक्ट्रेस माहिरा खान का नाम रणबीर कपूर के साथ जोड़ा जा चुका है। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया था।

अली जफर और कटरीना कैफ

अली जफर और कटरीना कैफ ने फिल्म मेरे ब्रदर की दुल्हन में साथ काम किया था और इसके बाद से दोनों का नाम साथ में जोड़ा जाने लगा था। 

अली हैदर और दिया मिर्जा

पाकिस्तान के मशहूर सिंगर अली हैदर का नाम दिया मिर्जा के साथ जोड़ा जा चुका है। दोनों के प्यार ने बहुत सुर्खियां बटोरी।

रेखा और इमरान खान

90 के दशक की शानदार एक्ट्रेस रेखा का नाम इमरान खान के साथ जोड़ा गया था। इमरान रेखा को बहुत पसंद करते थे।

सुष्मिता सेन और वसीम अकरम

सुष्मिता सेन अपने लव अफेयर को लेकर काफी चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस का नाम एक बार पाकिस्तान के वसीम अकरम के साथ भी जोड़ा गया था।

अश्मित पटेल और वीणा मलिक

बिग बॉस से लाइमलाइट में आए एक्टर अश्मित पटेल को वीणा मलिक से प्यार हो गया था। दोनों के प्यार के चर्चे हर जगह फैले थे। 

सलमान खान और सोमी अली

90 के दशक में सोमी अली और सलमान खान के अफेयर की चर्चाएं शुमार थी, लेकिन दोनों ने कभी भी इस मामले में खुल कर नहीं कहा।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ