पेरेंट्स बनने के लिए इन स्टार्स ने ली IVF की मदद


By Akanksha Jain25, Jul 2023 12:43 PMjagran.com

आईवीएफ

आज वर्ल्ड आईवीएफ डे है, इस मौके पर आज हम आपको बताएंगे कि बॉलीवुड के किन स्टार्स ने आईवीएफ और सरोगेसी के जरिए बच्चे का स्वागत किया है।

प्रियंका-निक

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती 2 साल की हो गई है। प्रियंका और निक ने IVF के जरिए बेटी को जन्म दिया था।

शिल्पा-राज

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने अपने दूसरे बच्चे यानी समीशा का सरोगेसी और IVF के जरिए स्वागत किया था।

सनी-डेनियल

सनी और डेनियल के तीन बच्चे हैं। उन्होंने अपनी बेटी को गोद लिया था और जुड़वा बच्चों को IVF और सरोगेसी के जरिए जन्म दिया था।

देबिना-गुरमीत

देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने अपनी बेटी को IVF के जरिए जन्म दिया था, लेकिन कपल ने दूसरी बेटी को नेचुरली जन्म दिया था।

माही-जय

माही विज और जय भानुशाली का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। कपल ने IVF के जरिए अपनी बेटी का स्वागत किया था।

शाहरुख-गौरी

शाहरुख खान और गौरी खान ने अपने तीसरे बच्चे अबराम को IVF के जरिए इस दुनिया में स्वागत किया था।

तुषार कपूर

तुषार कपूर ने अभी तक शादी नहीं की है लेकिन एक्टर का एक बेटा है जो IVF के जरिए ही जन्मा है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ