Pet लवर हैं ये बॉलीवुड स्टार्स


By Shradha Upadhyay01, Nov 2023 06:47 PMjagran.com

बॉलीवुड स्टार्स 'Pet लवर'

पालतु जानवर अधिकतर सभी लोगों को बेहद प्यारे होते हैं। वही इससे हमारे बॉलीवुड स्टार्स भी पीछे नहीं हैं। आज हम आपको ऐसे भी बॉलीवुड स्टार्स के नाम बताने जा रहे हैं। जो कि पेट लवर हैं और उनके पास बेहद प्यारे पेट्स हैं।

कृति सेनन

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन के पास दो प्यारे डॉगी हैं। जिनका नाम 'डिस्को और फोबी है। हाल में एक्ट्रेस ने 'डिस्को' के 7वें जन्मदिन पर ये शानदार फोटो शेयर की है।

आलिया भट्ट

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल आलिया भट्ट आलिया भट्ट कैट लवर हैं। एक्ट्रेस के पास दो बिल्लियां हैं। एक का नाम एडवर्ड और दूसरी का ज्‍युनिपर है।

श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर भी पेट्स लवर हैं। एक्ट्रेस के पास 'शायलो' नाम का एक डॉगी है। जिसको वो बेहद प्यार करती हैं।

मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा के पास एक डॉग कैस्पर है। जिसके साथ डीवा अक्सर वॉक करते हुए सोशल मीडिया पर स्पॉट होती रहती हैं।

कार्तिक आर्यन

बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय कार्तिक आर्यन के पास भी एक प्यारा सा डॉग 'कटोरी' है। जिसका एक्टर ने इसी साल फरवरी में वेलकम किया है।

दिशा पटानी

दिशा पटानी को जानवरों से बेहद लगाव है। एक्ट्रेस के पास दो कैट्स और दो डॉग हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ