गदर 2 की ताबड़तोड़ कमाई पर इन स्टार्स ने दी बधाई


By Ashish Mishra24, Aug 2023 12:37 PMjagran.com

सनी देओल

सनी देओल की गदर 2 मूवी रिलीज होने के बाद से ही बॅाक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इस दौरान बॅालीवुड स्टार्स ने मूवी की जोरदार कमाई के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

गदर 2 मूवी

गदर 2 मूवी का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। यह मूवी बॅाक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने गदर 2 की सफलता पर बधाई देते हुए लिखा है कि प्रिय अनिल सर गदर 2 के सक्सेस की बहुत-बहुत बधाई। इसके अलावा उन्होंने भविष्य के लिए भी बधाई दी।

सलमान खान

सलमान खान ने गदर 2 मूवी के ओपनिंग डे पर बधाई दी थी। उन्होंने लिखा ‘ढाई किलो का हाथ के बराबर 40 करोड़ से हुई ओपनिंग सनी पाजी आपने मार ही डाला, पूरी टीम को ढेर सारी बधाई।’

अक्षय कुमार

गदर 2 की सफलता पर अक्षय कुमार में भी बधाई दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के कैप्शन में लिखा ‘ओह माय गदर’ इसके बाद ओएमजी 2 ओर गदर 2 का प्रमोशन भी किया।

राजकुमार राव

एक्टर राजकुमार राव में गदर की ताबड़तोड़ कमाई पर बधाई दी है। उन्होंने कहा ‘सनी देओल सर आप पर और आपकी उपलब्धियों पर बहुत गर्व है। आप आग नहीं कहर हो।’

बॅाक्स ऑफिस कलेक्शन

गदर 2 मूवी ने अब तक 411.10 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। वहीं इंडिया ग्रास की बात करें तो 472.08 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।

स्टोरी

गदर 2 मूवी 2001 में आई गदर एक प्रेम कथा का सीक्वल है। इसमें तीजे (उत्कर्ष शर्मा) सेना में जाने के लिए घर से निकल जाता है और पाकिस्तान में जाकर फंस जाता है। जिसे इंडिया वापस लाने के लिए तारा सिंह जोर लगा देते हैं।

पढ़ते रहें

एंटेरटेनमेंट से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ