होली के रंग में रंग देने वाले बॉलीवुड गाने


By Akanksha Jain03, Mar 2023 12:10 PMjagran.com

होली है

इस साल 8 मार्च को धूम-धाम से होली का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन को आप बॉलीवुड के इस गानों से और भी ज्यादा मस्ती भरा बना सकते हैं।

बलम पिचकारी

ये जवानी है दीवानी फिल्म का गाना बलम पिचकारी होली के लिए सबसे ज्यादा फेमस गानों में से एक है।

रंग बरसे

बागबान फिल्म के गाना रंग बरसे कितना भी पुराना क्यों न हो लोग इसे होली पर सुनना बहुत पसंद करते हैं।

मधुबाला

मेरे ब्रदर की दुल्हन का गाना मधुबाला होली में आपको परफेक्ट वाइब्स देगा। डीजे पर ये गाना माहौल को मस्ती से भर देता है।

जय जय शिव शंकर

वॉर फिल्म का गाना जय जय शिव शंकर में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ ने जमकर डांस किया था।

बद्री की दुल्हनियां

अगर आप डांस के दीवाने हैं तो बद्री की दुल्हनिया गाना होली के लिए परफेक्ट वाइब देगा। 

गो पागल

होली के लिए पागल लोगों के लिए जॉली एलएलबी 2 का गो पागल गाना बिल्कुल परफेक्ट है।

लेट्स प्ले होली

वक्त फिल्म का सॉन्ग लेट्स प्ले होली आज भी लोग होली के दिन सुनना बहुत पसंद करते हैं। आप इस गाने को भी अपनी प्लेलिस्ट में शामिल करें।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ