बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत का फैशन और स्टाइल दोनों एकदम कमाल का होता है। आइए एक नजर डालते हैं एक्ट्रेस के स्टनिंग लुक्स पर।
कंगना रनौत साड़ी पहनना बहुत पसंद करती हैं। इस फोटो में उन्होंने ऑर्गेंजा साड़ी पहनी है, जिसमें वह खूबसूरत लग रही हैं।
कंगना के पास इंडियन वियर का शानदार कलेक्शन है। अगर आप शादी-फंक्शन के लिए लहंगा सर्च कर रही हैं, तो एक्ट्रेस के लुक को कॉपी करें।
ऑफ शोल्डर ड्रेस में कंगना का अंदाज बेहद ग्लैमरस लग रहा है। इसके साथ उन्होंने पोनीटेल हेयरस्टाइल बनाया है।
ऑफिस गोइंग गर्ल्स कंगना की तरह टॉप के साथ बॉडीकॉन स्कर्ट स्टाइल करें। यह आपको क्लासी और बॉसी लुक देगा।
एक्ट्रेस ने लुक को सादगी भरा बनाने के लिए प्लाजो सूट कैरी किया है। आप भी ऐसे सूट फेस्टिव सीजन के लिए ऑप्शन में रख सकती हैं।
कंगना का हर अंदाज सबसे हटके होता है। इस लुक में एक्ट्रेस ने बो जंपसूट पहना है, जो उनके लुक को स्टाइलिश बना रहा है।
एक्ट्रेस ने अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए नेट एंब्रॉयडरी ड्रेस स्टाइल की है। आप भी उनके लुक से इंस्पिरेशन लें।
कंगना के इन लुक्स को आप भी ट्राई करें। फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@kanganaranaut)