नए साल 2023 में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगी बॉलीवुड की ये जोड़ियां


By Farhan Khan01, Jan 2023 10:06 AMjagran.com

दर्शकों का मनोरंजन

बॉलीवुड में हर साल नई-नई जोड़ियां सिल्वर स्क्रीन पर दर्शकों का मनोरंजन करने आती हैं।

बड़े पर्दे पर

नए साल 2023 में ये बड़ी जोड़ियां पहली बार पर्दे पर साथ आकर फैंस का मनोरंजन करेंगी।

प्रभास और कृति सेनन

ओम राउत की निर्देशित फिल्म आदिपुरुष में साउथ के सुपरस्टार प्रभास के साथ अभिनेत्री कृति सेनन नजर आने वाली हैं।

किरदार

फिल्म में प्रभास भगवान श्रीराम के किरदार और कृति माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी, जो जून 2023 में रिलीज़ होगी।

सारा अली खान और विक्की कौशल

सारा अली खान और विक्की कौशल जल्द ही मोस्ट अवेटेड अनटाइटल फिल्म में स्क्रीन पर नजर आएंगे।

प्रभास और श्रुति

प्रशांत नील के निर्देशन में बनी फिल्म सालार में बाहुबली अभिनेता प्रभास और श्रुति हासन नजर आने वाली हैं।

पैन इंडिया फिल्म

यह पैन इंडिया फिल्म गैंगस्टर ड्रामा पर आधारित होगी, जो 28 सितंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सारा अली खान और विक्रांत मैसी

बॉलीवुड की सबसे चुलबुली अभिनेत्री सारा अली खान और विक्रांत मैसी पवन कृपलानी की फिल्म गैसलाइट में नजर आने वाले हैं।

All photo credit : Instagram