मिलिए बॉलीवुड की ननद-भोजाई से


By Akanksha Jain19, Aug 2023 03:56 PMjagran.com

ननद-भौजाई

बॉलीवुड के फेमस कपल्स और उनकी रोमांटिक फोटोज तो आपने देखी होंगी लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड की ननद-भोजाई के बारे में बताएंगे।

आलिया-करीना

 आलिया भट्ट, करीना कपूर खान की भाभी हैं। दोनों ही बॉलीवुड की सक्सेसफुल एक्ट्रेसेज हैं और दोनों की बॉन्डिंग भी शानदार है। 

ऐश्वर्या-श्वेता

ऐश्वर्या राय बच्चन और श्वेता बच्चन एक-दूसरे के काफी क्लोज हैं। दोनों ही एक-दूसरे को सपोर्ट करती हैं।

मीरा-सारा

सारा कपूर, शाहिद कपूर की सौतेली बहन हैं लेकिन इसके बाद भी मीरा और सारा के बीच दोस्तों जैसा रिलेशन है।

करीना-सोहा

करीना कपूर और सोहा अली खान की भी बॉन्डिंग बहुत शानदार है। ननद-भौजाई हमेशा एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ रहती हैं।

शिल्पा-रीना

शिल्पा शेट्टी की ननद का नाम रीना कुंद्रा है। दोनों ही एक-दूसरे के बहुत क्लोज हैं। रीना, शिल्पा शेट्टी को अपनी बहन मानती हैं।

ट्विंकल-अलका

ट्विंकल खन्ना और अलका भाटिया का रिश्ता भी बहुत ही स्ट्रॉन्ग हैं। दोनों एक-दूसरे का बहुत ध्यान रखती हैं।

सोनम-अंतरा

सोनम कपूर की ननद का नाम अंतरा है। सोनम अंतरा के सपोर्ट में हमेशा खड़ी रहती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ