कई लोग फिल्मों के बहुत शौकीन होते हैं। ऐसे लोगों को के लिए 28 सितंबर का दिन खास रहते वाला है। आइए जानते हैं कि इस दिन कौन सी फिल्में रिलीज होने वाली हैं?
यह मूवी पूरी तरह से काॅमेडी पर आधारित है। फुकरे 3 सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
फुकरे 3 मूवी 28 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी में पुल्कित सम्राट, वरुण शर्मा और पकंज त्रिपाठी ने किरदार निभाया है।
यह मूवी द कश्मीर फाइल्स के निर्देशन विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी है। यह मूवी कोरोना वैक्सीन के ऊपर आधारित है।
द वैक्सीन वाॅर मूवी 28 सितंबर को रिलीज होगी। इस मूवी में नाना पाटेकर, अनुपम खेर और पल्लवी जोशी समेत कई कलाकार नजर आएंगे।
इस मूवी में साउथ एक्टर राघव लाॅरेंस और कंंगना रनौत नजर आएंगी। यह रजनीकांत की चद्रमुखी का दूसरा पार्ट है।
चंद्रमुखी 2 मूवी 28 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस मूवी को फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
यह मूवी सितंबर के शुरुआत में रिलीज हुई थी, जो अभी तक ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। 28 सितंबर को इन फिल्मों के रिलीज होने के बाद जवान की कमाई पर ब्रेक लग सकती है।
एंटरटेनमेंट से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ