अगर आप भी अपने कॉलेज के समय को याद करके मुस्कुराते हैं, उन खट्टी-मीठी यादों को याद करते हैं तो कॉलेज लाइफ से जुड़ी इन फिल्मों को जरूर देखें।
साल 2019 में आई फिल्म छिछोरे जीवन की सीख देती है, साथ ही हंसी के ठहाके भी देती है। आप पूरे परिवार के साथ ये फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
साल 2009 की फिल्म 3 इडियट्स को लोग आज भी देखना बहुत पसंद करते हैं। आप भी इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर साल 2012 में रिलीज हुई थी। इसके बाद स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 आई लेकिन लोगों को पसंद नहीं आई।
फिल्म जाने तू या जाने ना साल 2008 में आई थी। इस फिल्म की कहानी तो शानदार थी ही साथ ही इस फिल्म के गानों को भी लोगों ने बहुत पसंद किया था।
आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर की फिल्म 2 स्टेट्स भी आपको आपके कॉलेज के दिनों की याद दिलाएगी। इस फिल्म को भी आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
साल 2002 में आई फिल्म इश्क-विश्क प्यार-व्यार को दर्शकों ने बहुत प्यार दिया था। ये फिल्म आज भी कई लोगों की फेवरेट है।
फिल्म यारियां 2014 में रिलीज हुई थी। फिल्म की स्टोरी ने तो सबके दिल जीता ही था साथ ही इसके गाने भी जनता को बहुत पसंद आए थे।