बॉलीवुड की 8 मोस्ट रोमांटिक आइकॉनिक जोड़ियां


By Shradha Upadhyay12, Apr 2023 02:15 AMjagran.com

रोमांटिक जोड़ी

बॉलीवुड जगत की बात हो और रोमांस न आए ऐसा सम्भव नहीं है। अक्सर बॉलीवुड की फिल्मों में कई रोमांटिक जोड़ियां देखने को मिलती है।

आइकॉनिक जोड़ियां

वही इन फिल्मों में कई ऐसी जोड़ियां हैं जो आजतक फैंस के जहन से नहीं उतरती हैं। आज भी प्यार की बात आते ही इन आइकॉनिक जोड़ियों को याद किया जाता है।

काजोल - शाहरुख़

काजोल और शाहरुख की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक जोड़ियों की गिनती में गिनी जाती है। इस जोड़ी ने साथ में कई हिट फिल्में की हैं जिनमें सबसे बेहतरीन फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे है।

सलमान - ऐश्वर्या

सलमान खान और ऐश्वर्या की जोड़ी भी आज तक लोगो के दिलों में जिन्दा है। इस आइकॉनिक जोड़ी को फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम में' काफी पसंद किया गया था।

अमिताभ - रेखा

अमिताभ बच्चन और रेखा ने करीब 18 फिल्मों में साथ काम किया है। ये बॉलीवुड की सबसे चर्चा में छाई रहने वाली जोड़ी में से एक थी।

धर्मेंद्र - हेमा

ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन एक दूसरे के हफसफर बन धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस जोड़े ने शोले समेत साथ में करीब 28 फिल्में की।

अनिल - माधुरी

अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित ने 80 से लेकर 90 के दशक में कई शानदार फिल्में कीं। इस जोड़ी की कैमिस्ट्री को ऑनस्क्रीन काफी पसंद किया जाता था।

राजकपूर - नरगिस

50 और 60 के दशक में राजपुर और नरगिस की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता था। दोनों ने साथ में कई हिट फिल्में की।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहे www.jagran.com के साथ