महाकुंभ में महामंडलेश्वर बनीं Mamta Kulkarni, अब इस नाम से जानी जाएंगी


By Priyam Kumari25, Jan 2025 02:59 PMjagran.com

सन्यासी बनीं ममता कुलकर्णी

बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री जो कभी 90 के दशक में अपने बोल्ड अवतार से फैंस को हैरान करती थीं अब संन्यासी बन गई हैं। हम बात कर रहे हैं ममता कुलकर्णी की।

महाकुंभ में संन्यास किया ग्रहण

हाल ही में एक्ट्रेस ने खुद अपने फैंस को जानकारी दी कि उन्होंने महाकुंभ में पहुंचकर संन्यास ग्रहण कर लिया है। इसके बाद से ममता कुलकर्णी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।

किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर

बता दें कि 53 साल की ममता खुद को साध्वी-साध्वी कहते हुए अब वह किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर बन गई हैं। एक समय उनकी फिल्मों की दीवानगी लोगों के बीच देखने को मिलती थी।

पूर्व एक्ट्रेस हुईं वायरल

आपको बता दें कि ममता ने कल प्रयागराज के संगम तट पर पिंडदान किया। इस दौरान उनकी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। आइए जानते हैं कि संन्यासी बनने के बाद अब पूर्व एक्ट्रेस किस नाम से जानी जाएंगी।

इस नाम से जानी जाएंगी ममता

एक्ट्रेस ने किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनकर कुछ लोगों को हैरान भी किया है। बता दें कि अब ममता को यामाई ममता नंद गिरी के नाम से जाना जाएगा। वहीं, वह महाकुंभ में साध्वी के रूप में नजर आईं।

ममता कुलकर्णी का करियर

पूर्व एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने साल 1992 में फिल्म तिरंगा से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। साथ ही, साल 1993 में आई फिल्म अशांत, आशिक अवारा और वक्त हमारा जैसी फिल्मों में नजर आई थीं। अपनी शानदार एक्टिंग से उन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया था।

बॉलीवुड से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@mamtakulkarniofficial____)