बॉलीवुड के इन कपल्स की शादी का फैंस को है इंतजार


By Akanksha Jain07, Aug 2023 02:10 PMjagran.com

बॉलीवुड कपल्स

बॉलीवुड स्टार्स अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में बने रहते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के उन कपल्स के बारे में बताएंगे जिनकी शादी का इंतजार फैंस कर रहे हैं।

कृति-पुलकित

कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट काफी समय में रिलेशन में हैं और फैंस को दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार है।

परिणीति-राघव

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने मई 2023 में सगाई की थी और अब कहा जा रहा है कि दोनों अगस्त में सात फेरे ले सकते हैं।

सोनाक्षी-जहीर

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डेट कर रहे हैं, लेकिन दोनों ने फिलहाल कुछ कंफर्म नहीं किया है।

रकुल-जैकी

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। फैंस को दोनों की शादी का इंतजार है और कहा जा रहा है कि दोनों इस साल शादी कर सकते हैं।

मलाइका-अर्जुन

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी समय से एक-दूसरे के साथ हैं। फैंस को दोनों की जोड़ी बहुत पसंद है और दोनों की शादी का इंतजार है।

हिना-रॉकी

हिना खान और रॉकी हमेशा अपनी रोमांटिक फोटोज के लिए चर्चा में बने रहते हैं। दोनों की शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

तेजस्वी-करण

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश भी इस साल शादी कर सकते हैं। लोग दोनों की जोड़ी के दीवाने हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ