शादी के सालों बाद भी इन कपल्स के बीच कम नहीं हुआ प्यार


By Akanksha Jain12, May 2023 02:04 PMjagran.com

बॉलीवुड के सितारे

बॉलीवुड सेलेब्स अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में बने रहते हैं। आज हम उन कपल्स के बारे में बताएंगे जिनकी शादी को 10 साल से ज्यादा हो गए हैं लेकिन प्यार अभी भी बरकरार है।

करीना-सैफ (2012)

करीना कपूर और सैफ अली खान की लव स्टोरी को तो सब जानते हैं। दोनों ने साल 2012 में शादी की थी और अभी भी दोनों साथ में बहुत खुश हैं।

आयुष्मान-ताहिरा (2008)

आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप ने साल 2008 में एक-दुसरे का हाथ थामा था। दोनों ने एक-दुसरे को डेट भी किया था।

अभिषेक-ऐश्वर्या (2007)

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में शादी की थी। दोनों साथ में बहुत खुश हैं।

अजय-काजोल (1999)

अजय देवगन और काजोल की ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री दोनों शानदार है। दोनों ने 1999 में शादी की थी।

शाहरुख-गौरी (1991)

किंग खान और उनकी लेडी लव ने हर कठिन परिस्थितियों में एक-दुसरे का हाथ थामा हैं।

रितेश-जेनेलिया (2012)

रितेश देशमुख और जेनेलिया बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में से एक हैं, दोनों अपने फैंस को कपल्स गोल्स देने का कोई मौका नहीं छोड़ते।

अक्षय-ट्विंकल (2001)

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है, दोनों ने 2001 में शादी की थी।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ