विदेशियों पर दिल हार चुके हैं ये बॉलीवुड स्टार्स


By Akanksha Jain26, Jul 2024 09:00 AMjagran.com

स्टार्स ने थामा विदेशियों का हाथ

बॉलीवुड स्टार्स हमेशा ही लाइमलाइट में बने रहते हैं, कभी अपनी फिल्मों की वजह से तो कभी पर्सनल लाइफ को लेकर। आज हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताएंगे जिन्हें सात समुंदर पार प्यार मिला।

प्रीति जिंटा

डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा को आज हर कोई जानता है। एक्ट्रेस ने करीब पांच साल यूएस बेस्ड बिजनेसमैन जीन गुडइनफ को डेट किया। उसके बाद दोनों ने साल 2016 में शादी की।

प्रियंका चोपड़ा

इस लिस्ट में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल है। प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को अपना जीवन साथ बनाया है।

अर्जुन रामपाल

बॉलीवुड के फेमस एक्टर अर्जुन रामपाल कई सालों से गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों ने शादी नहीं की है लेकिन दोनों का एक बेटा है।

अरुणोदय सिंह

इस लिस्ट में अरुणोदय सिंह का नाम भी शामिल है। एक्टर ने कनाडा की रहने वाली ली एल्टन से शादी की थी, लेकिन 2019 में दोनों अलग हो गए।

राधिका आप्टे

 राधिका आप्टे ने काफी समय तक ब्रिटिश वायलिनिस्ट बेनेडिक्ट टेलर को डेट करने के बाद उनसे साल 2012 में शादी की।

सेलिना जेटली

सेलिना जेटली ने साल 2011 में दुबई बेस्ड बिजनेसमैन पीटर हाग से शादी की। सेलिना जेटली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं लेकिन अब फिल्मों से दूर हो गई हैं।

गुलशन देवैया

फेमस एक्टर गुलशन देवैया ने ग्रीस की एक्ट्रेस केलिरोई जियाफेटा से शादी की थी। दोनों ने कई समय तक डेट किया था और फिर शादी की लेकिन 2020 में दोनों का तलाक हो गया।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ