Valentine’s Day पर शादी के बंधन में बंधे थे ये स्टार्स


By Akanksha Jain14, Feb 2024 03:46 PMjagran.com

वैलेंटाइन डे

14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है। आज का दिल पर प्रेमी जोड़े के लिए स्पेशल होता है और लोग अपने प्यार की इजहार करते हैं।

इस दिन को बनाया खास

बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्होंने इस दिन को अपना सबसे खास दिन बनाया है। आज हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताएंगे, जिन्होंने इस दिन शादी की थी।

अरशद-मारिया

अरशद वारसी ने मारिया गोरेट्टी से लव मैरिज की है। दोनों ने 8 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 14 फरवरी 1999 को शादी रचा ली थी।

राम-गौतमी

राम और गौतमी टीवी सीरियल के दौरान ही प्यार हुआ था। दोनों ने 14 फरवरी 2003 को शादी की और आज दोनों बहुत खुश हैं।

मंदिरा-राज

मंदिरा भी 14 फरवरी 1999 को राज कौशल के साथ शादी के बंधन में बंधी थी, लेकिन साल 2021 में राज कौशल का देहांत हो गया।

रुसराल-निराली

इस लिस्ट में रुसराल मुमताज का नाम भी शामिल है। रुस्लान ने निराली मेहता से साल 2014 में शादी की थी।

हार्दिक-नताशा

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने भी 14 फरवरी के दिन शादी की थी। दोनों की जोड़ी को लोग बहुत पसंद करते हैं।

संजय-रिया

रिया पिल्लई से संजय दत्त ने 14 फरवरी 1998 को शादी रचाई थी लेकिन दोनों की शादी ज्यादा दिन नहीं चल पाई और 2008 में दोनों का तलाक हो गया।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ