साल 2023 में बॉलीवुड के इन सितारों ने की शादी


By Akanksha Jain12, Jun 2023 06:06 PMjagran.com

अथिया-केएल

फेमस एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने 23 जनवरी को शादी की थी। इस शादी में चुनिंदा लोग ही शामिल हुए थे।

चित्राशी-ध्रुव आदित्य

चक दे इंडिया की फेम चित्राशी ने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड ध्रुव आदित्य से 4 फरवरी को शादी की थी।

सिद्धार्थ-कियारा

बॉलीवुड के फेमस एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक्ट्रेस कियारा आडवाणी से 7 फरवरी को शादी की थी।

तान्या-आशीष

चक दे इंडिया की बलवीर यानी तान्या अबरोल ने अपने बॉयफ्रेंड आशीष वर्मा के साथ 9 फरवरी को शादी की थी।

स्वरा-फहाद

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने सपा नेता फहाद अहमद के साथ 16 फरवरी को शादी की थी। वहीं अब अक्टूबर में एक्ट्रेस नन्हें मेहमान का स्वागत करेंगी।

मानवी-कुमार वरुण

एक्ट्रेस मानवी गागरू ने 23 फरवरी को कुमार वरुण के साथ सात फेरे लिए थे। दोनों की फोटोज काफी वायरल भी हुई।

आशीष-रूपाली

आशीष विद्यार्थी ने 60 साल की उम्र में रूपाली बरुआ से दूसरी शादी की है। दोनों की शादी ने बहुत चर्चा बटोरी।

सोनाली-आशीष

प्यार का पंचनामा फेम सोनाली सहगल ने अपने बॉयफ्रेंड आशीष सजनानी से 7 जून को शादी की है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ