बॉलीवुड स्टार्स हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के उन कपल्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने क्रिश्चियन वेडिंग की है।
आमिर खान की बेटी आयरा खान नूपुर शिखरे से उदयपुर में क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की है। दोनों की शादी की फोटोज वायरल हो रहीं हैं।
फेमस सिंगर सनम पुरी ने भी अपनी गर्लफ्रेंड संग व्हाइट वेडिंग की। सनम और जुकोबेनी टुंगो दोनों की फोटोज भी वायरल हा रहीं हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड सिंगर और एक्टर निक जोनस संग उदयपुर में ही शादी रचाई थी। इनकी शाही शादी हिंदू और क्रिश्चियन दोनों रीति-रिवाजों से हुई थी।
एक्टर और डायरेक्टर फरहान अख्तर ने अपनी लेडी लव शिबानी दांडेकर संग दूसरी शादी रचाई थी। दोनों ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी।
एक्ट्रेस लारा दत्ता ने टेनिस प्लेयर महेश भूपति संग शादी रचाई थी। दोनों की शादी गोवा में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई थी।
इस लिस्ट में आसिन का नाम भी शामिल है। एक्ट्रेस असिन ने अपने बॉयफ्रेंड राहुल शर्मा के साथ क्रिश्चियन वेडिंग की थी।
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने भी दो बार शादी रचाई थी। इस एक्स स्टार कपल ने सुबह में क्रिश्चियन और शाम में निकाह पढ़कर शादी रचाई।