एक्टिंग के अलावा होस्टिंग में भी माहिर हैं ये सेलेब्स


By Akanksha Jain10, Mar 2024 11:26 AMjagran.com

एक्टिंग के साथ होस्टिंग

 एक्टिंग जगह के सितारे मल्टी टैलेंटेड हैं। आज हम आपको उन एक्टर्स के बारे में बताएंगे जो एक्टिंग के अलावा होस्टिंग में भी माहिर हैं। 

करण वाही

टीवी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर करण वाही को लाखों लोग प्यार करते हैं। एक्टर नच बलिए 5 और इंडियन आइडल जूनियर होस्ट कर चुके हैं।

रित्विक धनजानी

फेमस एक्टर रित्विक धनजानी ने एक्टिंग से ज्यादा होस्टिंग की दुनिया से पॉपुलैरिटी हासिल की है। एक्टर ने इंडियाज बेस्ट डांसर होस्ट किया था।

गौतम रोडे

एक्टर गौतम रोडे ने कई शानदार सीरियल्स में काम किया है। साथ ही एक्टर ने नच बलिए और इंडियाज गॉट टैलेंट होस्ट किया था।

अर्जुन बिजलानी

इस लिस्ट में अर्जुन बिजलानी का नाम भी शामिल है। अर्जुन ने कई शानदार शो में काम किया और इंडियाज गॉट टैलेंट को होस्ट भी किया था।

करिश्मा तन्ना

करिश्मा तन्ना हमेशा ही चर्चा का विषय बनी रहती हैं। करिश्मा ने कॉमेडी चैंपियन्स और इंडियाज मैजिक स्टार जैसे शो को होस्ट किया है।

रोशनी चोपड़ा

इस लिस्ट में रोशनी चोपड़ा का नाम भी शामिल है। रोशनी ने कई टीवी सीरियल में काम किया है और होस्टिंग भी की है।

रागिनी खन्ना

रागिनी खन्ना ने भी कई शानदार टीवी सीरियल्स में काम किया और कई रिएलिटी शो को होस्ट भी किया है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ