इन सेलेब्स के बच्चों के नाम हैं बेहद यूनिक


By Shradha Upadhyay03, Jun 2023 10:28 PMjagran.com

बॉलीवुड सेलेब्स बेबी नेम

बॉलीवुड सेलेब्स के खुद के नामों के साथ उनके बच्चों के नाम भी काफी यूनिक होते हैं।

इंस्पिरेशन

आज हम ऐसे ही स्टार्स के बेबी के नाम बताने जा रहे हैं। जिनसे आप भी इंस्पिरेशन ले सकते हैं।

आलिया - रणबीर

आलिया और रणबीर ने अपनी बेटी का नाम 'राहा' रखा है। ये यूनिक नाम उनकी दादी नीतू कपूर ने रखा है।

मतलब

एक्ट्रेस ने बताया 'राहा' का मतलब होता है संस्कृत में वंश बढ़ाने वाला, बंगाली में रेस्ट, रिलीफ और अरेबिक में शांति होता है।

अनुष्का - विराट

अनुष्का और विराट की बेटी का नाम भी काफी अलग है। स्टार्स ने अपनी बेटी का नाम 'वामिका' रखा है। जिसका मतलब होता है 'देवी दुर्गा'।

बिपाशा - करण

बिपाशा और करण की बेटी का नाम 'देवी सिंह ग्रोवर' है। जिसका अर्थ है दैवीय या डिवाइन। एक्ट्रेस ने बताया माता के आशीर्वाद से उन्हें बेटी प्राप्त हुई इसके चलते उन्होंने ये नाम रखा।

सोनम - आनंद

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा ने अपने बेटे का नाम 'वायु' रखा।

प्रियंका - निक

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने सेरोगेसी के जरिये बेटी को जन्म दिया। जिसका नाम एक्ट्रेस में 'मालती मैरी' रखा है। दोनों स्टार्स ने अपनी मां के नाम जोड़कर अपनी बेटी का नाम रखा है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

बॉलीवुड के इन भाई-बहन ने ऑन स्क्रीन मचाया धमाल