कैंसर की जंग में जीते ये बॉलीवुड सितारे


By Akanksha Jain20, Feb 2023 04:28 PMjagran.com

जानलेवा बीमारी

कैंसर एक जानलेवा बीमारी है, जो बहुत खतरनाक है। बॉलीवुड में कई ऐसे सेलेब्रिटीज हैं जिन्होंने कैंसर जैसी बड़ी बीमारी को मात दी है।

सोनाली बेंद्रे

90 के दशक में अपनी स्माइल से सबके दिलों पर राज करने वाली सोनाली ने कैंसर को मात दी है। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी है।

संजय दत्त

संजय दत्त को लंग कैंसर था, एक्टर ने इस जानलेवा बीमारी को हरा दिया। संजय दत्त का हर रोल फैंस के दिलों पर छाप छोड़ देता है।

ताहिरा कश्यप

फिल्म मेकर और आयुष्मान खुराना की वाइफ ताहिरा कश्यप को ब्रेस्ट कैंसर था। ताहिरा ने हिम्मत न हारते हुए कैंसर को मात दी।

किरण खेर

किरण खेर ने भी कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को अपनी हिम्मत और साहस के जरिए हराया।

महिमा चौधरी

महिमा चौधरी का नाम भी कैंसर वारियर की लिस्ट में शामिल है। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दुनिया को इसकी जानकारी दी थी।

मनीषा कोइराला

साल 2012 में एक्ट्रेस मनीषा कोइराला को कैंसर हुआ था। उन्होंने न्यूयॉर्क के अस्पताल में अपना इलाज करवाया और कैंसर से जंग जीती।

लिसा रे

कैनेडियन एक्ट्रेस लिसा रे ने कई हिंदी फिल्में की हैं। लिसा ने सीरीज फॉर मोर शॉर्ट्स प्लीज में भी काम किया है। एक्ट्रेस ने कैंसर को हराया है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ