मौनी रॉय से रणबीर कपूर तक, सभी पर चढ़ा Ghibli-Style का खुमार


By Priyam Kumari29, Mar 2025 02:52 PMjagran.com

ChatGPT ने लॉन्च किया नया फीचर

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ नया ट्रेंड आते रहता है। इस वक्त सोशल मीडिया पर Ghibli-Style फोटोज का खुमार छाया हुआ है।

सेलेब्स ने भी Ghibli-Style ट्रेंड किया पूरा

ChatGPT के इस नए अनोखे फीचर ने आते ही हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं बॉलीवुड सेलेब्स की Ghibli-Style फोटोज पर।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर

बॉलीवुड के फेमस जोड़ी बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की ये घिबली स्टाइल फोटो काफी प्यारी लग रही है।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर

इस घिबली स्टाइल के नए ट्रेंड के खुमार में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी हिस्सा बनें। रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की।

अर्जुन कपूर

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की ये घिबली स्टाइल फोटो में काफी शानदार लग रहे हैं। उनका ये नया कुछ फैंस ने खूब पसंद किया।

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा

राघव चड्ढा ने भी सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी परिणीति चोपड़ा संग घिबली स्टाइल फोटोज शेयर की, जिसमें दोनों बहुत अच्छे लग रहे हैं।

मौनी रॉय

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस मौनी रॉय ने भी अपना घिबरी स्टाइल दिखाया। इस फोटो में अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं।

भारती सिंह और हर्ष

भारती सिंह ने भी घिबली स्टाइल फोटो का हिस्सा बनीं। वह इस तस्वीर में अपने पति हर्ष और बेटे के साथ नजर आ रही हैं।

मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram